नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद (ईपीसीएच) ने उत्तर प्रदेश सरकार से यमुना एक्सप्रेसवे पर हस्तशिल्प पार्क स्थापित करने के लिए 200 एकड़ जमीन मांगी है। इस पार्क में 3,000 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष निवेश आने की उम्मीद है। इस प्रस्तावित औद्योगिक पार्क में करीब 250 से 300 लघु एवं मझोले विनिर्माताओं निर्यातकों को जगह दी जाएगी। इसमें कई तरह की सुविधाएं मसलन साझा सुविधा केंद्र, परीक्षण लैब, कच्चे माल का भंडार उपलब्ध होगा, जिससे इन इकाइयों की प्रतिस्पर्धी क्षमता बढ़ सकेगी। इसमें 25,000 से 30,000 रोजगार के अवसर उपलब्ध होने की उम्मीद है। ईपीसीएच ने
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2IW0PGg