पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2.50 रुपये प्रति लीटर की राहत, कुछ राज्यों में कीमतें पांच रुपये तक कम

नई दिल्ली, चार अक्टूबर (भाषा) सरकार ने गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक व्यवस्था के तहत 2.50 रुपये प्रति लीटर कटौती की घोषणा की। इसमें 1.50 रुपये की कमी उत्पाद शुल्क में कटौती हुई है, जबकि पेट्रोलियम का खुदरा काम करने वाली सरकारी कंपनियों को एक रुपये प्रति लीटर का बोझ वहन करने के लिए कहा गया है। केंद्र सरकार की इस घोषणा के बाद गुजरात और महाराष्ट्र में स्थानीय बिक्री या वैट में कटौती की गई है। इससे इन राज्यों में ईंधन पर प्रभावी कटौती पांच रुपये प्रति लीटर हो गई है। यह कटौती आज मध्यरात्रि से लागू होगी।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2zRwF3Q
Previous Post
Next Post
Related Posts