नई दिल्ली, चार अक्टूबर (भाषा) म्यूचुअल फंड कंपनियों के प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां (एयूएम) जुलाई-सितंबर तिमाही में बढ़कर 24 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गयी। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 14 प्रतिशत अधिक है। खुदरा निवेशकों की ओर से म्यूचुफल फंड में दिलचस्पी दिखाने और उद्योग द्वारा चलाया जा रहा निवेशक जागरूकता अभियान इसकी वजह रही। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के मुताबिक, कुल 41 म्यूचुअल फंड कंपनियों के प्रबंधन के तहत परिसंपत्ति सितंबर महीने में बढ़कर 23.4 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गयी है। तिमाही आधार पर इसमें सिर्फ 2.5 प्रतिशत
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Nlcr6f