ललित के. झा वॉशिंगटन, नौ अक्टूबर (भाषा) अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को भारत की आर्थिक वृद्धि दर 2018 में 7.3 प्रतिशत और 2019 में 7.4 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। अपनी नवीनतम विश्व आर्थिक परिदृश्य रपट में आईएमएफ ने कहा कि चालू वर्ष में भारत फिर से दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल कर लेगा। यह चीन के मुकाबले 0.7 प्रतिशत अधिक होगा। वर्ष 2017 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.7 प्रतिशत थी। रपट में भारत द्वारा हाल में किए गए आर्थिक सुधारों का भी जिक्र किया है। इसमें माल एवं सेवाकर (जीएसटी)
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2ysuO3x