नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा) ‘नवरात्रि’ पर्व की शुरुआत के बाद बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में आभूषण विक्रेताओं और फुटकर कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से सोना 200 रुपये की तेजी के साथ 31,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, विदेशों में कमजोरी के रुख ने लाभ को सीमित कर दिया। दूसरी ओर औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का निर्माताओं की मांग कमजोर पड़ने से चांदी की कीमत 50 रुपये गिरकर 39,200 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू हाजिर बाजार में त्यौहारी मांग शुरु होने की वजह से स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और फुटकर कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से सोने
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QAAlMU