मुंबई, नौ अक्टूबर (भाषा) बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती लाभ गंवाकर अंत में 175 अंक टूटकर बंद हुआ। रुपये में कमजोरी तथा कच्चे तेल की कीमतों में उबाल से वाहन, उपभोक्ता, रीयल्टी, तेल एवं गैस तथा बैंक शेयरों में बिकवाली दबाव से सेंसेक्स नीचे आया। पांच सत्रों में चार में सेंसेक्स टूटा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष ने मंगलवार को वैश्विक अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर का परिदृश्य घटाकर 3.7 प्रतिशत कर दिया है। इसके अलावा विदेशी कोषों की सतत निकासी से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई। अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया कारोबार के दौरान 74.27 प्रति
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2OdXY13