श्रीलंका में गरीबों के लिए और 1,200 घर बनाने में मदद की भारत ने

कोलंबो, 13 अक्टूबर (भाषा) भारत ने श्रीलंका को गरीबों के लिए 1,200 और घर बनाने के लिए वित्तीय अनुदान देने के एक समझौते पर यहां शनिवार को हस्ताक्षर किए। इसके तहत 50 आदर्श गावों में ये मकान बनाए जाएंगे। इसके साथ भारत से श्रीलंका के आवास एवं निर्माण मंत्रालय को मॉडल गांव आवास योजना के तहत 100 मॉडल गावों में कुल 2,400 घर बनाने के लिए सहायता मिल चुकी है। भारतीय उच्चायोग ने यहां कहा कि भारत ने 50 आदर्श गावां में 1,200 आवास बनाने के लिए 35 लाख डालर का अनुदान देने का एक और करार किया है।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2A7M6Fe
Previous Post
Next Post
Related Posts