कोल इंडिया ने 12 अक्टूबर तक अपने कोयले का 84 प्रतिशत केवल बिजली क्षेत्र को दिया

कोलकाता, 13 अक्टूबर (भाषा) कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने इस वर्ष अप्रैल से 12 अक्टूबर तक अपने कोयले का 84 प्रतिशत केवल बिजली क्षेत्र को दिया। खनन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ने शनिवार को कहा कि सीआईएल हर दिन बिजली संयंत्रों को 13.4 लाख टन कोयले की आपूर्ति कर रहा है। अप्रैल, 2018 से लेकर 12 अक्टूबर, 2018 तक सीआईएल ने हर दिन विद्युत क्षेत्र को औसतन 12.7 लाख टन कोयले की आपूर्ति की। पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 11.6 लाख टन प्रतिदिन का था। यह करीब नौ प्रतिशत की वृद्धि को दिखाता है। हाल में

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2RLR6Go
Previous Post
Next Post
Related Posts