कोरोना संक्रमण के कारण देशभर में लोग एहतियात बरत रहे हैं। फिल्मी दुनिया में भी मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग से लेकर सेनिटाइजेशन का पूरा खयाल रखा जा रहा है। इस दौर में प्रेमी अपनी प्रेमिका से प्यार कैसे करे, इस उलझन को सुलझा रहे हैं खेसारी लाल यादव और चांदनी सिंह। 'चुम्मा देदs सेनिटाईजर लगाके' गाना खूब देखा जा रहा है। इसे यूट्यूब पर 1 जुलाई को अपलोड किया गया था। इस गाने को 11 दिन में 11 मिलियन बार देखा जा चुका है। गाने को खेसारी के साथ अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है, जबकि बोल लिखे हैं पवन पांडे ने। म्यूजिक दिया है शंकर सिंह ने।
from मूवी-मस्ती - वीडियो - Navbharat Times https://bit.ly/2DvOLg9