नई दिल्ली भारत और अमेरिका के बीच बहुप्रतीक्षित बिजनस डील जल्दी हो सकती है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भारत और अमेरिका इस डील के बेहद करीब हैं। अमेरिका-भारत व्यापार परिषद की ओर से आयोजित में गोयल ने कहा कि दोनों देशों को 50 से 100 उत्पादों को लेकर एक तरजीही व्यापार सौदा करना चाहिए और लंबी अवधि में मुक्त व्यापार समझौते की ओर बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच विश्वास की डोर बेहद मजबूत है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि निवेश के मोर्चे पर भारत लगातार काम कर रहा है। सरकार कारोबार को आसान बनाने पर जोर दे रही है। भारत को आने वाले वर्षों में विनिर्माण का मुख्य केंद्र बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। भारत का हमेशा से गुणवत्तापूर्ण उत्पादों और कम लागत पर फोकस रहा है। साथ ही भारत एक बड़ा बाजार है। निवेश का बेहतर माहौलगोयल ने कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय सप्लाई चेन में खाली स्थान को भरने में सक्षम है। कोरोना संकट के बीच पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर हैं। पिछले कुछ वर्षों में देश में निवेश के बेहतर माहौल को तैयार किया गया है ताकि आने वाले दिनों में दुनियाभर के निवेशकों के लिए भारत सबसे बेहतर ठिकाना हो। उन्होंने कहा कि सरकार निवेशकों को हर तरह से मदद के लिए तैयार है। उनकी आसानी के लिए सिंगल विंडो परमिशन पर काम किया जा रहा है। गोयल ने कहा कि निवेश के लिए भारत अहम ठिकाना साबित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का नारा दिया है जिसे देश के 130 करोड़ लोगों का समर्थन मिला है। धीरे-धीरे दुनिया भी भारत की क्षमता को पहचान रही है। कोरोना संकट को भारत ने एक चुनौती के रूप में लिया है और कई सेक्टरों में अपना लोहा मनवाया है। पीपीई किट, मास्क और वेंटिलेटर के लिए अब भारत पूरी तरह से आत्मनिर्भर है और इनका निर्यात भी कर रहा है। एफटीए के लिए करनी होगी लंबी वार्ता भारत और अमेरिका के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के बारे में गोयल ने कहा कि इसके लिए दोनों देशों के प्रतिनिधियों को लंबी वार्ता करनी होगी। अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह वार्ता चुनाव के पहले या फिर बाद में होती है। India Ideas Summit एक वर्चुअल सम्मेलन है जिसकी शुरुआत मंगलवार को हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इस सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times https://bit.ly/30y7Vdf