स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स को 11.25 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

नयी दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) ऑटो कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स ने सोमवार को कहा कि उसे अमेरिका के कैरावैन ट्रेलर बाजार से 1.45 लाख से अधिक पहियों के लिए 15 लाख डॉलर (करीब 11.25 करोड़ रुपये) के ऑर्डर मिले हैं। इस ठेके के साथ कंपनी को इस महीने 21 करोड़ रुपये से अधिक के ऑर्डर मिल चुके हैं। स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स लिमिटेड (एसएसडब्ल्यूएल) ने शेयर बाजार को यह जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि ये ऑर्डर उसके चेन्नई संयंत्र से सितंबर में पूरा किया जाएगा।


from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times https://bit.ly/3jkqKch
Previous Post
Next Post
Related Posts