सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से तीन कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 98,622.89 करोड़ रुपये बढ़ा

नयी दिल्ली, 19 जुलाई (भाषा) सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से तीन कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 98,622.89 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। सबसे अधिक लाभ में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी इन्फोसिस रही। हालांकि, शीर्ष 10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई, लेकिन उनका कुल नुकसान 37,701.1 करोड़ रुपये रहा। यह तीन कंपनियों.. रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इन्फोसिस को हुए लाभ से कम है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 52,046.87 करोड़ रुपये बढ़कर 3,85,027.58 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी का पहली तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 12.4 प्रतिशत बढ़ा है। इससे बृहस्पतिवार को कंपनी के शेयर में नौ प्रतिशत से अधिक की बढ़त रही। इसी तरह हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 25,751.07 करोड़ रुपये बढ़कर 5,48,232.26 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 20,824.95 करोड़ रुपये बढ़कर 12,11,682.08 करोड़ रुपय पर पहुंच गई। इस रुख के उलट एचडीएफसी का मूल्यांकन 13,920.21 करोड़ रुपये घटकर 3,13,269.70 करोड़ रुपये और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का 7,617.34 करोड़ रुपये घटकर 8,26,031.21 करोड़ रुपये रह गया। आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 4,205.71 करोड़ रुपये घटकर 2,29,156.24 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक की 4,175.28 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 2,62,864.37 करोड़ रुपये रह गई। भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 4,009.83 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 3,09,521.05 करोड़ रुपये पर आ गया। एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 3,403.97 करोड़ रुपये घटकर 6,03,463.97 करोड़ रुपये रह गया। इसी तरह आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 368.76 करोड़ रुपये टूटकर 2,38,469.29 करोड़ रुपये पर आ गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 425.81 अंक या 1.16 प्रतिशत के लाभ में रहा।


from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times https://bit.ly/3hhLQpQ
Previous Post
Next Post
Related Posts