सुनें, पवन सिंह का भोजपुरी देवी गीत 'आरा के दशहरा'

8 अक्टूबर को पूरे देश में दशहरा धूम-धाम से मनाया जाएगा। सोशल मीडिया पर दशहरा के गाने दर्शकों के बीच काफी पसंद किए जा रहे हैं। ऐसे में पवन सिंह का एक दशहरा भोजपुरी गीत 'आरा के दशहरा' यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है। यह गाना दर्शकों के बीच काफी सुना जा रहा है। बता दें कि दशहरा (विजयादशमी या आयुध-पूजा) हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। इसी दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था तथा देवी दुर्गा ने नौ रात्रि एवं दस दिन के युद्ध के उपरान्त महिषासुर पर विजय प्राप्त किया था। इसे असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। इसीलिए इस दशमी को 'विजयादशमी' के नाम से भी जाना जाता है।




from मूवी-मस्ती - विडियो - Navbharat Times http://bit.ly/34OO5vy
Previous Post
Next Post
Related Posts