सऊदी अरब की सबसे बड़़ी तेल कंपनी में लगी आग

दुबई, 14 सितंबर (एपी) सऊदी के एक उपग्रह समाचार चैनल ने देश के पूर्वी हिस्से में स्थित सऊदी अरामको केंद्र में विस्फोट होने और आग लगने की खबर दी है। हालांकि उसने आग लगने की वजह नहीं बताई। सऊदी अरामको सऊदी अरब की राष्ट्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस कंपनी है। यह राजस्व के मामले में दुनिया की कच्चे तेल की सबसे बड़ी कंपनी है। दुबई स्थित प्रसारणकर्ता अल-अरबिया ने ईस्टर्न प्रांत में दम्माम के समीप बुकयाक में शनिवार तड़के आग लगने की खबर दी। चैनल ने इसके बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी। ऑनलाइन वीडियो में भयंकर आग लगे हुए और पीछे से गोलियां चलने की आवाज आ रही है। सऊदी अरब की सरकारी मीडिया ने अभी इस घटना की रिपोर्ट नहीं दी है। अरामको और सऊदी अरब के अधिकारियों ने अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। गौरतलब है कि अरामको को आतंकवादी निशाना बनाते रहे हैं। अल-कायदा के आत्मघाती विस्फोटकों ने फरवरी 2006 में इस तेल कंपनी पर हमला करने की कोशिश की थी लेकिन वे नाकाम रहे थे। एपी गोला अर्पणाअर्पणा


from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/307fCcl
Previous Post
Next Post
Related Posts