पेरिस, छह जून (एएफपी) फिएट क्राइसलर ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने रेनो के साथ विलय का प्रस्ताव वापस ले लिया है। उसने कहा कि फ्रांस की सरकार के साथ किसी समझौते पर पहुंचना मुश्किल होगा। फिएट क्राइसलर ने एक बयान में कहा कि वह अपनी पेशकश के हितों के प्रति पूरी तरह आश्वस्त बनी हुई है लेकिन फ्रांस में अभी ऐसे राजनीतिक हालात नहीं हैं कि इस तरह का अनुबंध किया जा सके। रेनो में फ्रांस सरकार की सर्वाधिक 15 प्रतिशत हिस्सेदारी है। सरकार ने 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी के विलय के प्रस्ताव के संबंध में किसी भी तरह की हड़बड़ी
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Mwhgyy