एलएंडटी को अस्पताल, वाणिज्यिक परिसर, विनिर्माण संयंत्र के निर्माण का आर्डर

नयी दिल्ली, 25 मार्च (भाषा) बुनियादी ढांचा क्षेत्र की कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) को देश के विभिन्न हिस्सों में कई आर्डर मिले हैं। इनमें झारखंड में अस्पताल का निर्माण, हैदराबाद में वाणिज्यिक परिसर का निर्माण और गुजरात में विनिर्माण संयंत्र का निर्माण करन शामिल है। कंपनी ने कहा कि ये आर्डर ‘बड़े अनुबंधों’ की श्रेणी में आते हैं। इनका मूल्य 2,500 करोड़ रुपये से 5,000 करोड़ रुपये है। एलएंडटी ने बयान में कहा कि एलएंडटी की निर्माण इकाई को ये अनुबंध हासिल हुए हैं। कंपनी ने कहा कि उसके भवन एवं कारखाना कारोबर को झारखंड

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2U629hU
Previous Post
Next Post
Related Posts