इस्लामाबाद, 25 मार्च (भाषा) आर्थिक अपराधों तथा मनी लौंड्रिंग पर लगाम लगाने वाले अंतरराष्ट्रीय संगठन फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) का एक विशेषज्ञ दल वैश्विक मानकों पर आतंकवाद के वित्तपोषण को रोकने की दिशा में पाकिस्तान की प्रगति की समीक्षा करेगा। प्रतिनिधिमंडल इसके लिये सोमवार को यहां पहुंच रहा है। पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के ऊपर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ गया है। उसके ऊपर जैश-ए-मोहम्मद जैसे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों को आश्रय देने का आरोप है। एफएटीएफ ने पिछले साल जून में पाकिस्तान को ‘ग्रे’ सूची में डाल दिया था। किसी भी देश को ‘ग्रे’ सूची में डालने का मतलब
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2JD2PXM