पाक में आतंकी संगठन की संगठित उपस्थिति नहीं: राजदूत खान

(ललित के झा) वाशिंगटन, पांच मार्च (भाषा) अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत का दावा है कि उनके देश में किसी भी आतंकवादी संगठन की ‘‘संगठित उपस्थिति’’ नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने खुद को ही ‘‘न्यायाधीश, ज्यूरी और सजा देने वाला’’ मानकर पाकिस्तान पर हमला किया। गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव 14 फरवरी को उस समय बढ़ गया था जब पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर के हमले में कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे।

from Pakistan News in Hindi, पाकिस्तान समाचार, Latest Pakistan Hindi News, पाकिस्तान खबरें http://bit.ly/2IUwhZ3
Previous Post
Next Post
Related Posts