सट्टेबाजी बढ़ने से सरसों की अगुवाई में तेल तिलहन कीमतें टूटी

नयी दिल्ली, 26 मार्च (भाषा) स्थानीय तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को सट्टेबाजी के चलते सरसों सहित अधिकांश तेल तिलहन कीमतों में गिरावट दर्ज हुई। बाजार सूत्रों ने बताया कि मंडी में नई सरसों की आवक होने के साथ बाजार में सटोरिये भाव तोड़ रहे हैं। सरसों दाना और सरसों तेल (दादरी) के भाव क्रमश: 10 रुपये और 50 रुपये की हानि के साथ क्रमश: 3,615-3,645 रुपये और 7,650 रुपये प्रति क्विन्टल रह गये। दूसरी ओर सरसों पक्की घानी और कच्ची घानी के भाव क्रमश: 1,170 - 1,470 रुपये और 1,415 - 1,565 रुपये प्रति टिन पर अपरिवर्तित बंद हुए। मूंगफली मिल डिलीवरी गुजरात

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2CGmznI
Previous Post
Next Post
Related Posts