‘वैधानिक मानकों’ के अनुसार ही वेनेजुएला में भेजीं गई सेना : रूस

मास्को, 26 मार्च (एएफपी) रूस के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि मास्को का काराकस में सैन्य विशेषज्ञों को भेजने का निर्णय वेनेजुएला के कानूनों के अनुरूप ही है। रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखोरोवा ने एक बयान में कहा कि मास्को वेनेजुएला के साथ ‘‘सहयोग को आगे बढ़ा’’ रहा है और यह उस देश के विधि के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला के इलाके में रूसी विशेषज्ञों की मौजूदगी रूस एवं इस देश के मध्य समझौते के तहत ही विनियमित है। दोनों देशों ने मई 2001 में सैन्य एवं तकनीकी सहयोग पर हस्ताक्षर किए थे।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2uvqJuc
Previous Post
Next Post
Related Posts