कोलकाता, 17 मार्च (भाषा) पूंजी बाजार नियामक सेबी राइट इश्यू शेयरों की सूचीबद्धता में लगने वाले समय में कमी लाने पर विचार कर रहा है। इससे पहले, नियामक शेयर सूचीबद्धता में लगने वाले समय में कमी लाने का प्रस्ताव ला चुका है। एक अधिकारी ने यह कहा। पिछले साल, सितंबर में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने आईपीओ के बाद शेयर सूचीबद्ध कराने का समय छह दिन से से कम कर तीन दिन करने का निर्णय किया। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) का निर्देश इस साल जुलाई से अमल में आ सकता है।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2JjDja4