हायर इंडिया का 2020 तक एक अरब डॉलर की कंपनी बनने का लक्ष्य

(कुमार राहुल) शंघाई (चीन), 17 मार्च (भाषा) टिकाऊ उपभोक्ता सामान बनाने वाली चीन की कंपनी हायर समूह भारत को दुनियाभर में सबसे ‘रणनीतिक बाजार’ के रूप में देखता है। कंपनी का लक्ष्य उसके भारतीय कारोबार को 2020 में एक अरब डॉलर तक पहुंचाने का है। साथ ही अगले दो साल में देश की तीसरी सबसे प्रमुख होम अप्लायंस कंपनी बनने का भी। कंपनी के भारतीय कारोबार के अध्यक्ष एरिक ब्रिगांजा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ हमारा लक्ष्य 2020 तक एक अरब डॉलर की कंपनी बनना है।’’ हायर इंडिया, जनवरी से दिसंबर को अपना वित्त वर्ष मानती है। वर्ष 2018 में कंपनी की

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2TWL49K
Previous Post
Next Post
Related Posts