आईएलएफएस की परिसंपत्तियों को बेचने की प्रक्रिया: पहली दौर की बोलियां खुलेंगी सोमवार को

नयी दिल्ली, 17 मार्च (भाषा) नकदी संकट से जूझ रही आईएलएफएस समूह की परिसंपत्ति मौद्रीकरण योजना के दौरान पहले दौर की बोलियां सोमवार को खोली जाएंगी। यह कंपनी की समाधान योजना का हिस्सा है। सूत्रों ने जानकारी दी कि कंपनी के 8,000 करोड़ रुपये के नवीकरणीय ऊर्जा कारोबार के लिए आयी बोलियों पर बाद में उसका निदेशक मंडल विचार करेगा। सरकार द्वारा उदय कोटक की अध्यक्षता में गठित किए गए कंपनी के नए निदेशक मंडल ने संकट के समाधान के तहत परिसंपत्ति मौद्रीकरण प्रक्रिया शुरू की थी। इसके तहत पहले दौर की बोलियां सोमवार को खुलेंगी। कंपनी पर करीब 94,000 करोड़

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2TXyoPY
Previous Post
Next Post
Related Posts