नयी दिल्ली, 17 मार्च (भाषा) निजी क्षेत्र की जीवनबीमा कंपनी भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस का कुल प्रीमियम चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीने में 28 प्रतिशत बढ़कर 1,359 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी अगले साल में कारोबार विस्तार के लिये टिअर दो और तीन शहरों पर ध्यान देगी। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी है। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी का कुल प्रीमियम 1,064 करोड़ रुपये रहा था। आलोच्य अवधि के दौरान कंपनी का नया प्रीमियम 40 प्रतिशत बढ़कर 617 करोड़ रुपये और पुराना प्रीमियम 19 प्रतिशत बढ़कर 742 करोड़ रुपये रहा। कंपनी
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2JfqFbY