लाहौर, 11 मार्च (भाषा) पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि अफगानिस्तान में 17 सालों से चल रहे बर्बर युद्ध के समापन के वास्ते अमेरिका-तालिबान वार्ता में पर्दे के पीछे से उनके देश द्वारा भूमिका निभाये जाने के कारण अमेरिका-पाकिस्तान संबंध एक नया मोड़ लेने वाला है। कुरैशी ने रविवार को यहां एक कार्यक्रम के मौके पर संवाददाताओं से कहा कि पाकिस्तान के सहयोग से दोहा में अमेरिका-तालिबान शांति वार्ता से सकारात्मक नतीजे आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि चूंकि वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीएफ) ने पाकिस्तान को आतंकवाद का मुकाबला करने और उसके वित्त पोषण पर
from Pakistan News in Hindi, पाकिस्तान समाचार, Latest Pakistan Hindi News, पाकिस्तान खबरें http://bit.ly/2J4Qsnh