नयी दिल्ली, 25 मार्च (भाषा) रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने सोमवार को कहा कि वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) क्षेत्र में नवोन्मेष को बढ़ावा देने (रेग्यूलेटरी सैंडबॉक्स) के संदर्भ में केंद्रीय बैंक अगले दो महीने में दिशानिर्देश जारी करेगा। रेग्यूलेटरी सैंडबॉक्स एक ऐसा तरीका है जो किसी नयी प्रौद्योगिकी या प्रणाली को अमल में लाने से पहले नियामक की देख-रेख में प्रयोग करने और सीखने की सहूलियत देता है। उन्होंने नीति आयोग के एक कार्यक्रम में यहां कहा, ‘‘रेग्यूलेटरी सैंडबॉक्स फिनटेक कंपनियों को कम लागत और कम कीमत पर नये नवोन्मेषी उत्पाद पेश करने में मदद करेगा। इसी दिशा
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Ynd6Lk