पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा सुरक्षा के सूचकांक में देश दो पायदान चढ़कर 76वें स्थान पर पहुंचा

नयी दिल्ली, 25 मार्च (भाषा) ऊर्जा सुरक्षा तथा किफायती एवं पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा माध्यमों की उपलब्धता के सूचकांक में भारत को 115 देशों के बीच 76वां स्थान मिला है। देश ने पिछले सूचकांक की तुलना में दो स्थान की छलांग लगायी है। विश्व आर्थिक मंच द्वारा सोमवार को जारी सालाना सूचकांक के नये संस्करण में स्वीडन इस साल भी शीर्ष पर बना हुआ है। स्वीडन के बाद सूचकांक में दूसरे स्थान पर स्विट्जरलैंड और तीसरे स्थान पर नार्वे है। सूचकांक में कहा गया कि पांच साल पहले की तुलना में दुनिया भर में ऊर्जा माध्यम महंगे हुए हैं और पर्यावरण

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2TWaJ3l
Previous Post
Next Post
Related Posts