मुंबई, आठ मार्च (भाषा) कमजोर वैश्विक संकेतों से निवेशकों के सतर्कता बरतने से देश के शेयर बाजारों में लगातार चार दिन से जारी तेजी शुक्रवार को थम गई। सूचना प्रौद्योगिकी और धातु कंपनियों के शेयरों में गिरावट आने से सेंसेक्स 54 अंक गिर गया। बीएसई का 30 कंपनियों पर आधारित शेयर सूचकांक ‘सेंसेक्स’ 53.99 अंक यानी 0.15 प्रतिशत घटकर 36,671.43 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी भी 22.80 अंक यानी 0.21 प्रतिशत गिरकर 11,035.40 अंक रह गया। भारत- पाकिस्तान के बीच युद्ध की आशंका फिलहाल टलने और निवेशकों का समर्थन मिलने से शुक्रवार को समाप्त हो रहे इस
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2EGHreC