सूरत मेट्रो रेल परियोजना को सरकार की मंजूरी मिली

नयी दिल्ली, नौ मार्च (भाषा) केन्द्र सरकार ने गुजरात के सूरत में मेट्रो रेल परियोजना को मंजूरी दे दी है। इससे सूरत में 40 किमी से अधिक दूरी के दो मेट्रो रेल कॉरीडोर के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। आवास एवं शहरी विकास मामलों के मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार सरकार द्वारा मंजूर की गयी सूरत मेट्रो रेल परियोजना को पांच साल में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और इसकी लागत 12020.32 करोड़ रुपये निर्धारित की गयी है। परियोजना के तहत 21.61 किमी लंबे पहले कॉरीडोर में सूरत के सरथाना से

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Hsud8t
Previous Post
Next Post
Related Posts