करुड़ वैश्य बैंक ने एन एस श्रीनाथ को गैर कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त किया

नयी दिल्ली, 26 मार्च (भाषा) करुड़ वैश्य बैंक ने एन एस श्रीनाथ को तीन साल की अवधि के लिए अपना गैर कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त किया है। 66 वर्षीय श्रीनाथ निजी क्षेत्र के बैंक के निदेशक मंडल में गैर -कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक हैं। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में करुड़ वैश्य बैंक ने कहा कि मंगलवार को हुई निदेशक मंडल की बैठक में श्रीनाथ को तीन साल के लिए बैंक का चेयरमैन नियुक्त करने का फैसला किया गया। इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक और बैंक के शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी। श्रीनाथ इससे पहले बैंक आफ बड़ौदा के निदेशक

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Foec0k
Previous Post
Next Post
Related Posts