नयी दिल्ली, नौ मार्च (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने आर्थिक अपराधियों -- नीरव मोदी और विजय माल्या को देश से भागने दिया तथा उन्होंने आश्चर्य से पूछा कि क्या यही प्रधानमंत्री की देशभक्ति है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘मोदी सरकार ने दोनों को देश से भगवाया। क्या यही मोदीजी की देशभक्ति है।’’ आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे कि माल्या और नीरव मोदी ने भारत में प्रत्यर्पित किये जाने से बचने के विषय पर चर्चा करने के लिए कई बार आपस में भेंट
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2CbWsod