हिंदू दलित महिला सीनेटर ने पाकिस्तान सीनेट के सत्र की अध्यक्षता की

इस्लामाबाद, आठ मार्च (भाषा) पाकिस्तान में हिंदू दलित समुदाय से पहली महिला सांसद कृष्णा कुमारी कोहली ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शुक्रवार को संसद के उच्च सदन के सत्र की अध्यक्षता की। सीनेटर फैसल जावेद ने ट्वीट किया, "पाकिस्तान की सीनेट के अध्यक्ष ने हमारी साथी कृष्णा कुमारी कोहली उर्फ किशू बाई को आज महिला दिवस पर सीनेट का अध्यक्ष बनाने का फैसला किया।" कृष्णा (40) मुस्लिम बहुल पाकिस्तान में बंधुआ मज़दूरों के अधिकारों के लिए कई साल काम करने के बाद मार्च 2018 में सीनेटर चुनीं गईं थीं। वह पाकिस्तानी सीनेट के लिये चुनीं गईं पहली

from Pakistan News in Hindi, पाकिस्तान समाचार, Latest Pakistan Hindi News, पाकिस्तान खबरें http://bit.ly/2EVondT
Previous Post
Next Post
Related Posts