नयी दिल्ली, 27 मार्च (भाषा) सीबीआई की एक टीम भगौड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के ब्रिटेन से प्रत्यर्पण मामले में स्थानीय अधिकारियों की सहायता के लिए संभवत: लंदन जा रही है। लंदन की एक अदालत में कारोबारी की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त निदेशक स्तर के एक अधिकारी को जरूरी दस्तावेजों के साथ बुधवार लंदन रवाना होने का काम सौंपा गया है। इस 48 वर्षीय हीरा कारोबारी पर अपने मामा मेहुल चोकसी के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक के साथ दो अरब डॉलर की धोखाधड़ी करने का आरोप है।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2HRBMWa