मुंबई, 26 मार्च (भाषा) शेयर बाजारों में पिछले दो दिनों से जारी गिरावट पर मंगलवार को विराम लग गया और बीएसई सेंसेक्स 425 अंक की छलांग लगाकर 38,000 अंक के ऊपर बंद हुआ। विदेशी पूंजी प्रवाह जारी रहने तथा सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक तथा आईसीआईसीआई बैंक जैसी प्रमुख कंपनियों की अगुवाई में यह तेजी आयी। एनएसई निफ्टी भी 11,500 के स्तर के करीब पहुंच गया। डालर के मुकाबले रुपये में तेजी से भी शेयर बाजारों को बल मिला। कारोबार के दौरान रुपया 19 पैसे मजबूत होकर 68.77 पर पहुंच गया। एशिया के अन्य बाजारों के अनुरूप
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2TzDvBC