(एम जुल्करनैन) लाहौर, सात मार्च (भाषा) पाकिस्तान में अधिकारियों ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की अगुवाई वाले आतंकवादी संगठन जमात-उद-दावा (जेयूडी) का लाहौर स्थित मुख्यालय और इसकी कथित परमार्थ शाखा फलह-ए-इंसानियत फाउंडेशन (एफआईएफ) के मुख्यालय को सील कर दिया है तथा 120 से अधिक संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया है । पंजाब के गृह विभाग ने गुरूवार को जारी बयान में कहा, ‘‘राष्ट्रीय कार्य योजना (एनएपी) के तहत सरकार ने लाहौर और मुरीदके में जेयूडी और एफआईएफ के मुख्यालयों को पूरी तरह अपने नियंत्रण में ले लिया है।’’ विभाग ने कहा कि सरकार
from Pakistan News in Hindi, पाकिस्तान समाचार, Latest Pakistan Hindi News, पाकिस्तान खबरें http://bit.ly/2XLprZ7