सुप्रीम कोर्ट ने लोगों से धोखाधड़ी करने के मामले में आम्रपाली समूह को बुधवार को जोर का झटका दिया। कोर्ट ने कंपनी की देशभर में मौजूद कई संपत्तियों को बेचने का डेट रिकवरी ट्राइब्यूनल को निर्देश दिया है। इससे पहले, कंपनी ने यह कहते हुए डायवर्जन को सही ठहराने की कोशिश की कि पैसे ग्रुप कंपनियों से बाहर नहीं गए, बल्कि ग्रुप के बिजनस बढ़ाने में ही लगाए गए।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QyyYCe