मुंबई, नौ अक्टूबर (भाषा) बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मंगलवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में शुरुआती लाभ गंवाकर अंत में 175 अंक टूटकर बंद हुआ। रुपये में कमजोरी तथा कच्चे तेल की कीमतों में उबाल से वाहन, उपभोक्ता, रीयल्टी, तेल एवं गैस तथा बैंक शेयरों में बिकवाली दबाव से सेंसेक्स नीचे आया। इस तरह पांच सत्रों में से चार में सेंसेक्स टूटा है। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 34,651.82 अंक पर मजबूती के रुख के साथ खुला लेकिन जल्द यह नकारात्मक दायरे में आ गया। अंत में सेंसेक्स 174.91 अंक या 0.51 प्रतिशत के नुकसान से 34,299.47
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Nv6sf7