बीजिंग, 18 दिसंबर (एएफपी) चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मंगलवार को चीन के "सुधारों और खुलेपन" की नीतियों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कोई भी यह "हुक्म" नहीं दे सकता है कि हमें क्या करना चाहिये। शी ने चीन के सुधार एवं खुलेपन की नीति की 40वीं वर्षगांठ के अवसर पर यह बात कही। चीन के राष्ट्रपति चिनफिंग ने दिवंगत चीनी नेता देंग शियोपिंग के कार्यकाल में दिसंबर 1978 में शुरू किये गये आर्थिक सुधारों को और आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई है। साथ ही शी ने संकेत दिया कि एक दलीय प्रणाली में बदलाव
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Bv3FhV