शरीफ के खिलाफ भ्रष्टाचार के दो मामलों में आज फैसला सुनाएगी अदालत

इस्लामाबाद, 24 दिसंबर (भाषा) पाकिस्तान की भ्रष्टाचार रोधी अदालत पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार के शेष दो मामलों में आज अपना फैसला सुनाएगी। इस्लामाबाद की जवाबदेही अदालत के न्यायाधीश मोहम्मद अर्षद मलिक ने 68 वर्षीय शरीफ के खिलाफ फ्लैगशिप इन्वेस्टमेंट और अल अजीजिया मामलों में पिछले हफ्ते सुनवाई पूरी कर लेने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। उच्चतम न्यायालय ने शरीफ के खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार के शेष दो मामलों के निपटारे के लिए सोमवार की अंतिम तारीख तय की थी। दोषी साबित होने पर शरीफ को 14 साल तक की कैद हो सकती है।

from Pakistan News in Hindi, पाकिस्तान समाचार, Latest Pakistan Hindi News, पाकिस्तान खबरें http://bit.ly/2Ad8TPR
Previous Post
Next Post
Related Posts