विश्व आर्थिक मंच की बैठक के लिए दावोस जाएंगे ट्रंप

वाशिंगटन, 19 दिसंबर (भाषा) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जनवरी में विश्व आर्थिक मंच की सालाना बैठक में भाग लेने दावोस जाएंगे। यह लगातार दूसरा साल होगा जब ट्रंप इस बैठक में शामिल होंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने बताया, ‘‘आप जानते हैं कि विश्व आर्थिक मंच की बैठक 22 से 25 जनवरी को स्विट्जरलैंड के दावोस में होगी। राष्ट्रपति पिछले साल की तरह इस साल भी इसमें शिरकत करेंगे।’’ हालांकि ट्रंप ने 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड में मुख्य अतिथि बनने के भारत के अनुरोध को ठुकरा दिया है।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Ey0Gsx
Previous Post
Next Post
Related Posts