नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (भाषा) रुपये के कमजोर पड़ने और मांग में आई तेजी के बीच दिल्ली थोक तेल तिलहन बाजार में वृहस्पतिवार को विभिन्न खाद्य तेलों के भाव में सुधार रहा। सरसों बीज सुधरकर 4,120-4,175 रुपये प्रति क्विन्टल हो गया जो बुधवार को 4,095-4,145 रुपये प्रति क्विन्टल था। मूंगफली दाना भी 50 रुपये के सुधार के साथ 4,400-4,600 रुपये प्रति क्विन्टल हो गया। वनस्पति घी का भाव 20 रुपये मजबूत होकर 1,040-1,240 रुपये प्रति टिन हो गया। मूंगफली गुजरात का भाव 50 रुपये सुधरकर 9,800 रुपये प्रति क्विन्टल जबकि मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड 15 रुपये सुधरकर 1,715-1,755 रुपये प्रति टिन हो गया। सरसों दादरी
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2LenVZJ