डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे मजबूत

मुंबई, 26 दिसंबर (भाषा) अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में बुधवार को कारोबार के अंतिम समय में आयातकों की डॉलर मांग आने से रुपये ने अपनी शुरुआती भारी बढ़त गंवा दी। हालांकि, इसके बावजूद डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे की मजबूती के साथ 70.06 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अन्य प्रमुख वैश्विक मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से भी रुपये पर दबाव रहा। बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया मजबूती में खुला और 35 पैसे की बढ़त लेकर 69.79 रुपये प्रति डॉलर तक पहुंच गया। हालांकि, बाद में इसने शुरुआती तेजी खो दी और 70.06 रुपये

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Vdvzbl
Previous Post
Next Post
Related Posts