मुंबई/नयी दिल्ली, 25 दिसंबर (भाषा) विमान दुर्घटनाओं की जांच करने वाली एजेंसी एएआईबी ने इंडिगो के एक विमान के इंजन से उड़ान के दौरान धुआं निकलने के मामले की जांच के लिये अपने अमेरिकी समकक्ष एनटीएसबी से मदद की मांग की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह घटना 10 दिसंबर को हुई थी। ए320 नियो विमान जयपुर से कोलकाता जा रहा था। इसी दौरान इंजन से धुआं निकलने की घटना हुई थी। यह पहला मौका है जब प्रैट एंड व्हिटनी के इंजन वाले किसी विमान में उड़ान के दौरान धुआं निकलने का मामला सामने आया है।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2BEbBO1