तोक्यो, 10 दिसंबर (एएफपी) निसान मोटर्स के अपदस्थ चेयरमैन कार्लोस घोसन के खिलाफ जापानी लोक अभियोजकों ने आधिकारिक तौर पर आरोप दर्ज करा दिये हैं। इसके अलावा उनके खिलाफ दूसरे आरोप सामने आने के बाद नया गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया है। स्थानीय मीडिया में सोमवार को छपी खबरों के मुताबिक घोसन का क्रिसमस जेल में बीतने के आसार हैं। 19 नवंबर को गिरफ्तारी के बाद से वह जेल में हैं। उल्लेखनीय है कि अपनी आय को 2010 से 2015 के बीच पांच अरब येन (करीब 4.4 करोड़ डॉलर) कम दिखाए जाने के चलते घोसन को गिरफ्तार किया
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2EnDg9W