नयी दिल्ली, तीन दिसंबर (भाषा) सिनेमाघरों की श्रृंखला चलाने वाली कंपनी पीवीआर ने अपने 50 सिनेमाघरों को दिव्यांग लोगों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाया है। कंपनी के इन 50 सिनेमाघरों में फिल्म दिखाने के लिए कुल 230 पर्दे हैं। कंपनी के संयुक्त प्रबंध निदेशक संजीव कुमार बिजली ने पीटीआई-भाषा से कहा कि 2011 की जनगणना के अनुसार देश में कुल 2.73 करोड़ दिव्यांग लोग हैं जो आबादी का करीब 2.21 प्रतिशत है। उन्होंने कहा, ‘‘यह एक बडी आबादी है जो सिनेमाघर जाकर फिल्म देखने का आनंद नहीं ले पाती।’’ कंपनी अपने ‘सुविधाजनक सिनेमाघर कार्यक्रम’ के तहत दिव्यांग लोगों को सभी तरह
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2rgni8V