नयी दिल्ली, 21 दिसंबर (भाषा) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु अगले महीने दावोस में एपल के शीर्ष अधिकारियों से मिलेंगे। वहां उनके बीच भारत में कंपनी के विनिर्माण संयंत्र की स्थापना को लेकर बातचीत होगी। प्रभु ने शुक्रवार को पीटीआर्इ-भाषा को दिए साक्षात्कार में कहा कि कंपनी के साथ इस दिशा में बातचीत चल रही है। सरकार विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए उनकी मांगों पर विचार कर सकती है। प्रभु ने कहा, ‘‘हम एपल के साथ अभी भी बातचीत कर रहे हैं। यदि वह सहमत होते हैं तो हम भारत में उनके द्वारा कार्यालय स्थापित करने का भी स्वागत
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2AbWJXd