नयी दिल्ली, 18 दिसंबर (भाषा) दुनिया का सबसे बड़े कच्चा तेल निर्यातक देश सऊदी अरब भारत में निजी क्षेत्र की प्रमुख पेट्रोलियम कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ मिलकर तेल-शाोधन एवं पेट्रोरसायन परियोजनाओं में संयुक्त निवेश के लिए बातचीत कर रहे हैं। सऊदी के पेट्रोलियम मंत्री खालिद अल-फालिह ने यह जानकारी दी। अल-फालिह हाल में रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी की बेटी के विवाह पूर्व समारोहों में भाग लेने उदयपुर आए हुए थे। उन्होंने वहां अंबानी के साथ मुलाकात में इस बारे में बातचीत की थी। इस मुलाकात के बारे में उन्होंने इस हफ्ते अरबी भाषा में ट्वीट पर कुछ
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2rHNmd9