तीन उत्पादों के निर्यात पर शुल्क राहत

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर (भाषा) सल के तेल, कोकम तेल और आम के मक्खन जैसे तीन उत्पादों के निर्यात पर एक योजना के तहत सरकार की ओर से पांच प्रतिशत की शुल्क राहत मिलेगी। सरकार ने सोमवार को इन तीन उत्पादों को और इस योजना में शामिल करने की घोषणा की। विदेश व्यापार महानिदेशालय ने एक सार्वजनिक सूचना में बताया कि भारत से वस्तु निर्यात की योजना (एमईआईएस) के तहत यह सुविधा प्रदान की गई है।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QE0peL
Previous Post
Next Post
Related Posts