नयी दिल्ली, 25 दिसंबर (भाषा) भारतीय अधिकारी वृहत व्यापार समझौता आरसीईपी की वार्ता में बाधक मुद्दों के समाधान के लिये आने वाले दिनों में चीन और आसियान के कुछ सदस्य देशों समेत चुनिंदा देशों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) एक वृहत व्यापार समझौता है जिसका मकसद वस्तु, सेवा, निवेश, आर्थिक और तकनीकी सहयोग, प्रतिस्पर्धा और बौद्धिक संपदा अधिकारों को शामिल करना है। द्विपक्षीय बैठकों के बाद आरसीईपी सदस्यों की फरवरी के मध्य में इंडोनेशिया में 25वें दौर की वार्ता होगी।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Ac8M6P