इंदौर, पांच दिसंबर (भाषा) स्थानीय सियागंज किराना बाजार में बुधवार को खोपरा बूरा उठाव कम रहने से 25 रुपये प्रति 15 किलोग्राम की गिरावट लिए रहा। मांग में कमी से मटर बेसन 20 रुपये प्रति 50 किलोग्राम सस्ता होकर बिका। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में बुधवार को आठ गाड़ी शक्कर की आवक हुई। शक्कर-गोला: शक्कर 3,110 से 3,230 रुपये प्रति क्विंटल। खोपरा गोला 190 से 211 रुपये प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 2,200 से 3,450 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी: हल्दी पिसी 155 से 175 रुपये प्रति किलोग्राम। साबूदाना: साबूदाना 3,600 से 4,800, पैकिंग में 5,000 से 5,300
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2E1AdmF